-->

search ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता पहुंचे, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के पिता स्व. फिरू सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा—“दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार परिवार के साथ”।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता पहुंचे, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के पिता स्व. फिरू सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा—“दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार परिवार के साथ”।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान नानकमत्ता के ग्राम चीतल बाग पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के पैतृक आवास जाकर उनके पिता स्वर्गीय फिरू सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री धामी ने स्व. फिरू सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और वे स्वयं इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौशतुभ मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से जहां परिजनों को संबल मिला, वहीं क्षेत्रीय जनता ने भी उनके संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन