-->

search ad

सितारगंज में नशे के कारोबार का भंडाफोड़: गैंग लीडर हरपाल सिंह व साथी राजेश कुमार एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार, गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही प्रस्तावित।

सितारगंज में नशे के कारोबार का भंडाफोड़: गैंग लीडर हरपाल सिंह व साथी राजेश कुमार एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार, गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही प्रस्तावित।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) क्षेत्र में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम मखबारा निवासी हरपाल सिंह पुत्र महेन्द्र पाल सिंह (उम्र 30 वर्ष) ने अपने साथी राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह (उम्र 25 वर्ष) के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां लाकर अपने सिसैया स्थित मेडिकल स्टोर में बेचने का अवैध धंधा चला रखा था। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली सितारगंज में मारपीट व धमकी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों अभियुक्त नशीले इंजेक्शन, टैबलेट और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से क्षेत्र के युवाओं को नशे की लत लगा रहे थे तथा अवैध तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की गई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं इनके खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम की कार्यवाही के लिए गैंग चार्ट तैयार कर जिला प्रशासन से अनुमोदन हेतु भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे नशे के सौदागरों पर अब सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन