-->

search ad

स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों का जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार जीत — चार प्रतिभाशाली छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, विद्यालय में जश्न का माहौल।

स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों का जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार जीत — चार प्रतिभाशाली छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, विद्यालय में जश्न का माहौल।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, सितारगंज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शक्तिफार्म में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्कॉलर्स वैली का परचम पूरे जनपद में लहरा दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस जीत के साथ ही विद्यालय के चार होनहार विद्यार्थियों — फुटबॉल वर्ग से दिव्यांश दास, दिव्यांश सेन, सार्थक सिंह और वॉलीबॉल वर्ग से आहना चौधरी — का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिससे विद्यालय परिवार सहित पूरे सितारगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय प्रबंधक  पलविंदर सिंह औल्लख ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है, और यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। प्रधानाचार्या श्रीमती कमलजीत कौर ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी ये खिलाड़ी अपना परचम लहराएंगे। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मिठाई वितरण कर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया और सभी ने खेल भावना को सलाम किया। इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल सितारगंज शिक्षा, अनुशासन और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूता जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन