-->

search ad

शक्तिफार्म में तहसीलदार हिमांशु जोशी की सख्त कार्रवाई, अवैध मिट्टी खनन माफियाओं में मचा हड़कंप — पीछा कर पकड़ी दो ट्रैक्टर तथा एक ट्राली, खनन माफिया फरार।

शक्तिफार्म में तहसीलदार हिमांशु जोशी की सख्त कार्रवाई, अवैध मिट्टी खनन माफियाओं में मचा हड़कंप — पीछा कर पकड़ी दो ट्रैक्टर तथा एक ट्राली, खनन माफिया फरार।

सितारगंज। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने आज एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं के हौसले पस्त कर दिए। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तहसीलदार हिमांशु जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर शक्तिफार्म क्षेत्र के निर्मलनगर स्थित 20 क्वार्टर क्षेत्र में सुखी नदी के किनारे चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन तहसीलदार जोशी ने टीम के साथ पीछा करते हुए भारी मशक्कत के बाद अवैध मिट्टी से लदी ट्रॉली ट्रैक्टर संख्या यूके 06 सीबी 5644 तथा एक बिना नंबर के ट्रैक्टर में लगे मंडलोडर को धर दबोचा। पकड़े गए दोनों वाहनों को तहसील परिसर लाकर सीज कर दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी रविन्द्र जुवाठा को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले एक माह से सुखी नदी तट क्षेत्र में मिट्टी खनन माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन का गोरखधंधा चलाया जा रहा था, जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार दी जा रही थी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने आज निर्णायक कार्रवाई करते हुए माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। हर वर्ष इस क्षेत्र में इसी तरह अवैध मिट्टी खनन का खेल चलता रहा है, जिससे राजस्व की भारी हानि होती है। तहसील प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने तहसीलदार जोशी की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसी कार्यवाहियों से अवैध खनन पर रोक लगेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन