पुलिस ने डेम पार काला बूटा जंगल में छापेमारी कर 21 नशेड़ियों को पकड़ा
12 अप्रैल, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) रविवार को पुलिस ने नानकमत्ता डेम काला बूटा जंगल में छापेमारी कर 21 नशेड़ियों को पकड़ा है । थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार नशेड़ियों व भगेड़ियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस व नानकमत्ता पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा मनोज ठाकुर के नेतृत्व में बीते रविवार को नानकमत्ता के डेम पार काला बूटा जंगल से 21 नशेडियो को नशा करते पकड़ा । जिसमें पांच नाबालिक किशोर है । मौके पर नशेड़ियों की तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक पीने में उपयोग किया जाने वाला चमकीला रेपर पेपर, स्मैक की बीटे, 13 ग्राम स्मैक, 4500 रुपए नगद, 19 मोबाइल फोन, और 12 मोटरसाइकिले बरामद की है । उपरोक्त सभी नशेड़ियों को नशा बेचने आया ग्राम गिद्धौर निवासी हरजिंदर उर्फ जस्सी उर्फ लाली पुत्र बग्गा सिंह तथा उसके दो भाई कक्की व छबेग उर्फ छेगू पुत्रगण बग्गा सिंह मौके पर अपनी मोटरसाइकिल और मोबाइल छोड़ कर फरार हो गये । पकड़े गए आरोपितों में खटीमा मेन बाजार निवासी सन्नी पोखरिया पुत्र विजेंदर सिंह पोखरिया , मेलघाट रोड़ निवासी अविनाश सामन्त पुत्र मनमोहन सिंह, मीना बाजार बनबसा निवासी छत्रपाल वर्मा पुत्र बाबूराम वर्मा, ऊची महुवट खटीमा निवासी अमन राणा पुत्र सुरेंदर सिंह, ऊची महुवट खटीमा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र श्याम सिंह, ऊची महुवट खटीमा निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह, वार्ड नंबर छह खटीमा निवासी अमीर पुत्र सकील, वार्ड नंबर छह खटीमा निवासी मोहम्मद अलीम पुत्र हसीन अहमद, बिग्रबाग खटीमा निवासी अविनाश सिंह राणा पुत्र नरेश सिंह राणा, वार्ड नंबर 11 टनकपुर निवासी नीरज अधिकारी पुत्र माधव सिंह, वार्ड नंबर चार खटीमा निवासी इरफान पुत्र नवाब खा, चारुबेटा खटीमा निवासी अनुराग गोस्वामी पुत्र गंगानाथ गोस्वामी, चारुबेटा खटीमा निवासी दीपक थापा पुत्र गोपाल सिंह थापा, वार्ड नंबर छह खटीमा निवासी अजमल पुत्र बाबू, नजदीकी थाना खटीमा निवासी शोभित बिष्ट पुत्र विमल बिष्ट, कंजाबाग खटीमा निवासी सुनील चंद पुत्र हीरा चंद व अन्य पांच नाबालिक किशोरो के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में एनडीपीएस एक्ट, व नाबालिग किशोरो को नाबालिक न्याय अधिनियम की धारा 77/78 के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है । और फरार हुए तीनो स्मैक तस्करो को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें उनके ठिकाने पर दबिश दे रही है । महा पुलिस निरीक्षक कुमायूं परीक्षेत्र द्वारा पुलिस टीम के लिए ₹5000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई है। टीम में खटीमा क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर, थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उपनिरक्षक नवीन बुधनी, खटीमा एसएसआई लक्षण सिंह, उपनिरक्षक ललित मोहन रावल, उपनिरक्षक धर्मेंद्र आर्या, कांस्टेबल हरेंद्र थापा, कांस्टेबल हेम चंद फुलारा आदि शामिल थे ।