-->

search ad

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने माथा टेक की अरदास

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने माथा टेक की अरदास

 



नानकमत्ता(ब्यूरो) अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर दरबार साहिब में शीश झुकाकर अरदास की और पवित्र सरोवर में डुबकी लगा मन को तृप्त किया । गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा । गर्मी बढ़ने पर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई । पवित्र सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी। सोमवती अमावस्या पर गुरुघर में धार्मिक दीवान सजाया गया।जिसमें रागी,ढाढ़ी कविसरी जत्थों में जगदीश सिंह बड़ाला,गुरनाम सिह परवाना, सलविन्दर सिह खलास,साधा सिह, मुख्यत्यार सिंह सेवक आदि जत्थो ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने पंजा साहिब के दर्शन कर गुरुद्वारा परिसर में बने अजायब घर सचखंड के दर्शन किए । इस दौरान गुरु का अटूट लंगर लंगरहाल में बरताया गया गुरुद्वारा परिसर के बाहर लगी अस्थाई दुकानों से श्रद्धालुओं ने खरीदारी की । कोविड संक्रमण को देखते हुए गुरुद्वारा परिसर में विशेष सफाई व्यवस्था की गई थी ओर मेंन गेट पर सेनेटाइजर मशीन द्वारा सेनेटाइज कर संगत को गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने दिया जा रहा था। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रगट सिंह, जरनैल सिंह, मिन्दर सिह, जसवंत सिंह पलिया, मैनेजर रणजीत सिंह, जरनैल सिंह, जोगिदर सिंह, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थेे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन