संगठन की मजबूती को लेकर बैठक तथा संगठन का स्थापना दिवस मनाया
नानकमत्ता: (11अप्रैल) अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में आज एक बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में संगठन का स्थापना दिवस मनाया वक्ताओं ने संगठन का स्थापना दिवस मानते हुए उसके उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की । जिसमे तय किया गया कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गांव इकाईयो का गठन करेगे । ओर संगठन के साथ किसानों, मजदूरों और हर वर्ग के लोगो को जोड़ा जायेगा । वक्ताओं ने कहा कि किसान और मजदूर तथा देश के आमजन कृषि विरोधी बने तीन काले कानूनों को लेकर दिल्ली में 126 दिन से सडको पर गर्मी, सर्दी तथा बरसात को को झेलते हुए आंदोलन कर रहे है । लेकिन हमारे देश की गूंगी, बेहरी तथा अहंकारी सरकार किसानों की मांगें सुनने व मानने को तैयार नही है । किसानों ने कहा कि जब तक सरकार इन कृषि विरोधी कानूनों को वापिस नही लेगी तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा, किसान घर वापिसी नही करेंगे किसान सयुक्त मोर्चे की किसान व देश हित के लिए जो किसानों व मजदूरों के लिए काल होगी उसका पूर्णतया पालन किया जायेगा ओर आंदोलन को ओर तेज किया जायेगा । इस बैठक में किसानों में जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, हरेन्द्र सिंह, जगमीत, अमृतपाल, अमन सिंह, लोहर सिह, कृष्ण सिंह, इंद्रजीत राणा, मुख्यत्यार सिंह, लाभ सिह, कर्म सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, खड़क सिंह, सावित्री राणा, सुनीता राणा, लता राणा, सत्यवती राणा, मनखुशी राणा आदि शामिल थे ।