-->

search ad

आजादी के 70 साल बाद भी निजमूला क्षेत्र में सड़क और चिकित्सा सुविधा के लिए जूझ रहे लोग

आजादी के 70 साल बाद भी निजमूला क्षेत्र में सड़क और चिकित्सा सुविधा के लिए जूझ रहे लोग


 चमोली:(रिपोर्ट-अजय) आजादी के 70 साल बाद भी निजमूला क्षेत्र में सड़क के न होने के चलते ग्राम सभा पाणा भनाली से 8 किलोमीटर दूर ग्वादी के जंगल में बिना चिकित्सा सुविधा के अभाव में एक गर्भवती महिला मुकेश कुमार पत्नी मीना देवी ने पुत्र को रास्ते में ही जन्म दिया । इस महिला को डण्डे से कुर्सी बांध गाँव वालों के सहारे चिकित्सा सुविधा के लिए ले जाया जा रहा था जिसमें मखनी राम गुड्डू राम व हिवाली देवी, जेठूली देवी, सूली देवी, गणेश देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गुड्डी देवी व नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष रणजीत कुमार गामू का कहना है कि आज भी हमारे यहाँ पर इस विकास व डिजिटल की दौड़ में ग्राम पाणा, इराणी के लोग 15 से 20 किलोमीटर पैदल आते हैं सडक तक पहुंचने में रास्ते मे कई जानें चली जाती हैं और कई बार बच्चो का जन्म रास्ते में हो जाता है प्राथमिक उपचार केन्द्र में व्यवस्था न होने कारण लोगो को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही सड़क के अभाव में भी लोगो को हर रोजमर्रा की वस्तुएँ भी ज्यादा दाम पर खरीदनी पड़ती है जिससे लोग अपने जीवन का स्तर ऊंचा नही कर सकते हैं 10, 20 वर्षों से नेता लोगो द्वारा सड़क बना रहे हैं का ही अवशाशन की सुनने को मिलता रहा है जबकि वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भी इसी गांव के निवासी है । ऐसे में सबका साथ सबका विकास नारा सिर्फ नारा बनकर ही रह गया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन