-->

search ad

नगरपालिका अध्यक्ष ने करायी सफाई कर्मचारियों व पालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

नगरपालिका अध्यक्ष ने करायी सफाई कर्मचारियों व पालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त


 
सितारगंज:(ब्यूरो) नगरपालिका परिषद सितारगंज में अवर अभियंता रावेन्द्र सिंह व नगरपालिका का पंजीकृत ठेकेदार इकशाद पाटौदी का आपसी विवाद किसी बात को लेकर 7 अप्रैल को हो गया था।जिसके बाद मारपीट में घायल हुए ठेकेदार इकशाद पटौदी द्वारा कोतवाली पहुँचकर तहरीर दी गयी थी। जिसपर पुलिस अवर अभियंता को कोतवाली ले आयी थी।जिसके बाद अवर अभियंता रावेन्द्र सिह द्वारा भी इकशाद पटौदी के खिलाफ तहरीर सौपी गयी थी।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर संगीन धाराओं में दोनो पर मुकदमे पंजीकृत कर लिए थे।लेकिन इकशाद पाटौदी हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण पुलिस ने अवर अभियंता रावेन्द्र सिंह को जैल भेज दिया था। इधर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों व पालिका कर्मचारियों ने अवर अभियंता रावेन्द्र सिंह के ऊपर हुई एक तरफा कार्यवाही से नाराज होकर हड़ताल शुरू कर दी थी।जिसपर आज रविवार को 2 दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों व पालिका कर्मचारियों को समझाने नगरपालिका अध्यक्ष हरीश दुबे व सभासद नगरपालिका पहुँचे।जिसके बाद हुई वार्ता सफल रही और वार्ता में यह तय हुआ कि कल से सभी सफाई कर्मचारी व पालिका कर्मचारी अपने-2 कामो पर लौट आएंगे।और साथ ही यह भी पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे व सभासदों ने हड़ताल पर बैठे लोगों को आश्वाशन दिया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करेगा।और अवर अभियंता के साथ भी नाजायज नही होने दिया जायेगा।ओर दोनो पक्षों से वार्ता की जायेगी। और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर राजीनामा करवाने के प्रयास किये जायेंगे।ओर अगर ये प्रकरण ओर आगे बढ़ा या राजनीति हुई तो दुबारा हड़ताल शुरू कर दी जायेगी।इसमौके पर नगरपालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, सचिन गंगवार, जिलानी अंसारी, पंकज गहतोड़ी, पंकज रावत, जहुर इस्लाम, नूर बेग, रहमत हुसैन, मरगूब अंसारी, राधेश्याम सागर, नत्थूलाल, जसबीर, राजपाल, सतीश, विमल, सुखलाल, विजयपाल, चंद्रपाल, राहुल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन