-->

search ad

रमजान माह में बिजली,पानी तथा सफाई आदि को सचारु करने को लेकर ज्ञापन

रमजान माह में बिजली,पानी तथा सफाई आदि को सचारु करने को लेकर ज्ञापन

 

सितारगंज(ब्यूरो) सितारगंज क्षेत्र के मुसलमान भाईयो ने पवित्र माह रमजान में बिजली, पानी, सफाई, व्यवस्था तथा ट्राफिक के संबंध में उपजिलाधिकारी सितारगंज मुक्ता मिश्रा को ज्ञापन सौपकर कहा है कि पवित्र माह रमज़ान आज मंगलवार से शुरू हो गया है।जिसमें मुस्लिम समाज पूरे 30 दिन यानी एक माह तक रोजे (व्रत) रखते हैं।जिसको लेकर कुछ हमारी माँगे है।कि जल संस्थान सुबह 3 बजे से पानी को सुचारु करे, ताकि रोजेदारों को नहाने, खाना बनाने आदि में जल संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।और शाम को 4 बजे से पानी को पुनः सुचारु किया जाए ताकि पानी की वजह से खाना बनाने आदि में परेशानी का सामना न करना पड़े।तथा शहर में जहां-जहां पाइप लाइन के कनेक्शन टूटे हुए हैं ओर जिनकी वजह से गंदा दूषित पानी सुचारू हो रहा है उसको तत्काल सही किया जाए। साथ ही विद्युत विभाग को आदेशित किया जाए कि हर दिन सुबह 3 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सचारु रूप से चलती रहे।और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक बिजली कटौती न की जाए। क्योंकि यह सेहरी और इफ्तार का समय होता है वही तीसरी मांग है कि प्रत्येक शुक्रवार को 12 बजे से 3 बजे तक बिजली कटौती बिल्कुल ना की जाए। क्योंकि यह जुमे की नमाज का वक्त होता है।वही गर्मी का मौसम है इसलिए 24 घंटे बिजली पूर्ति करायी जाये। ओर नगर पालिका परिषद सितारगंज प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देते हुए रास्तो में जहां-जहां गंदा पानी भरा हुआ है।उस की निकासी कराई जाए और गड्ढों को भरवाया जाए नालियों की सफाई कराई जाए।ओर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया जाए, ताकि मच्छरों और गंदगी से होने वाली बीमारियों से आम जनता को निजात मिल सके। रोजा इफ्तार के समय चौराहों और रोड पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति दिलाई जाए।ज्ञापन देने वालो में जनहित कल्याण समिति अध्यक्ष सलीम रिजवी, मो० आसिम रजा अजहरी, गुलजार अहमद खां, शकील, अमजद, इसत्याक अंसारी, मुख्यत्यार अंसारी, अजहर खाँ, आशिफ, आदि दर्जनो लोग शामिल रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन