-->

search ad

विधायक ने मुक्तिधाम में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

विधायक ने मुक्तिधाम में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।


सितारगंज: (ब्यूरो) क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने मुक्तिधाम समिति के पदाधिकारियों के साथ मुक्तिधाम परिसर में निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य समिति के सदस्य राकेश गुप्ता, महेश मित्तल, सुरेश जैन,दीपक गोल्डी, रणवीर भोला ने विधायक द्वारा मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए दी गई 24 लाख की धनराशि के लिए आभार जताया।साथ ही मुक्तिधाम के निर्माण में दस लाख की धनराशि की और मांग रखी ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से सम्पूर्ण हो सके । विधायक सौरभ बहुगुणा ने समिति को विश्वास दिलाया कि समाज का कोई भी काम नहीं रूकेगा। यह स्थान तो ऐसा है कि हर व्यक्ति का अंतिम स्थान है इसका सौंदर्यीकरण अति जरूरी है । इस मौके पर रतन लाल गुप्ता, रामशरण दास रावल, सुरेश जैन, महेश मित्तल, विजय सलूजा, अजीत सिंह जोशन, रणवीर सिंह भोला, राकेश गुप्ता, अंशु सिंह, पंकज रावत, संजय गोयल, कमल जिन्दल, गुरजीत सिंह,भीमसेन गर्ग,दीपक अग्रवाल गोल्डी,नरेश कंसल, रामभरोसे लाल,राकेश त्यागी, राजेन्द्र बिष्ट,भूपराम गुप्ता, गोपाल सिंह बिष्ट, मथुरा प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन