अमावस्या पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में श्रद्धालुओ ने माथा टेक लगाई आस्था की डुबकी
नानकमत्ता: (ब्यूरो) गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में अमावस्या को श्रद्धालुओं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया । सावन पवित्र माह में अमावस्या के मौके पर प्रदेश और अन्य प्रदेशों के हजारों श्रद्धालुओ ने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा में माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया और सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई । इसके बाद श्रद्धालुओ ने पंजा साहिब के दर्शन कर परिसर में बने अजेबघर सच्चखंड के दर्शन किए । गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा । गर्मी बढ़ने पर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई । पवित्र सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी । गुरुघर के लंगरहाल में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया । रागी, दाढ़ी कविसर जत्थों में महल सिंह मस्त, सलविंदर सिंह खालस, साधा सिंह आदि ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया । रागी जत्थो ने सिख धर्म के इतिहास, दस गुरुओं के जीवन व उनके बताए मार्ग पर चलने का संगत से आह्वान किया । इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक पांच सदस्यीय कमेटी में कुलदीप सिंह पन्नू, जरनैल सिंह, और मैनेजर रंजीत सिंह, लेखाकार सुखवंत सिंह भुल्लर, चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, क्षेत्रीय विधायक प्रेम सिंह राणा, आदि मौजूद थे । इधर धार्मिक डेरा कार सेवा में सैकड़ों संगत ने पहुंच कर बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लेकर डेरा कार सेवा में गुरु का अटूट लंगर छका ।