दक्षिणी जोलासाल रेंज द्वारा मानसून कालीन लम्बी दूरी पैदल गस्त का आयोजन
नानकमत्ता: (ब्यूरो) दक्षिणी जौलासाल रेंज द्वारा मानसून कालीन लम्बी दूरी पैदल गस्त का आयोजन किया गया । इसके अन्तर्गत 2 टीमें बनाकर प्रातः 8 बजे रेंज कार्यालय से रवाना हुई। प्रथम टीम द्वारा श्री रघुवर सिंह मुनौला, अनुभाग अधिकारी के नेतृत्व में सुदलीमठ अनुभाग की कक्ष संख्या 3, 4, 5, 6 एवम 8 की गस्त की गई।दूसरी टीम द्वारा श्री चन्दन सिंह खाती जी, वन दरोगा के नेतृत्व में पूर्वी जौलासाल अनुभाग की गस्त की गई। उपरोक्त गस्त के दौरान वनों के भीतर गहन निरीक्षण किया गया। कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। वन क्षेत्राधिकारी श्री विजय भट्ट द्वारा बताया गया कि वनों एवम वन्य जीवों की रक्षा के लिए लम्बी दूरी गस्त का आयोजन भविष्य में भी किया जाता रहेगा। एवम वन अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। गस्त में शामिल स्टॉफ में श्री चन्दन सिंह खाती, जितेन्द्र सिंह बोरा, हरीश नेगी, महिपाल सिंह, महेश चन्द्र आर्या, मोहन भट्ट, चरन सिंह, सुरजीत सिंह, पानदेव, ज्ञानचन्द, प्रमोद पुजारा, श्याम बिहारी, प्रेम सिंह राणा, अंबिका यादव, मुन्ना, चिंतामणि जोशी, रमेश राना आदि थे।