आशा कार्यकत्रियो का 6 वे दिन भी अनिश्चितकालीन कार्य बहिस्कार जारी
सितारगंज: (ब्यूरो) स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाली आशा कार्यकत्रियो को मजबूरन इस बेहाल कर देने वाली गर्मी मे भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।ऐक्टू आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आगे आशा कार्यकत्रियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए लगातार 6 वे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है।आशा कार्यकत्रियो द्वारा सरकार से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नारे भी लगाए जा रहे हैं इन्हें स्वास्थ्य विभाग के सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, पूर्ण वेतन दिया जाए सहित 11 सूत्रीय मांगे मांगी जा रही है।सरकार द्वारा आशा कार्यकत्रियों को मृत्यु दर को कम करने के लिए नियुक्त किया गया था। आशा कार्यकत्रियों पर सरकार द्वारा विभिन्न सर्वे और अन्य कार्यों का बोझ भी लगातार बढ़ाया गया लेकिन और समय से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।जिसके चलते मजबूर होकर आशाओ को धरने पर बैठना पड़ा है।आशा वक्ताओं का कहना है कि अगर इनकी मागो को पूरा नहीं किया गया तो देहरादून और दिल्ली तक जायेगी।इधर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ने भी धरने स्थल पर पहुँचकर आशा कार्यकत्रियों की मांगो के लिए सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मंजू देवी, उपाध्यक्ष सर्मीन सिद्दकी,कोषाधयक्ष संतोष रस्तोगी , महामंत्री मोबिना, महामंत्री रहिमा , सचिव सुलोचना देवी , उपसचिव गीता मजूमदार सहित दर्जनों आशा कार्यकत्रिया धरने में बैठी है।