प्रशासन ने की खनन वाहनों पर बड़ी कार्यवाही,कही फर्जी रॉवल्टी के जरिये तो नही यूपी भेजा जा रहे खनन वाहन,प्रशासन जुटा जांच में
सितारगंज: (ब्यूरो) खनन माफियाओं द्वारा फर्जी रॉवल्टी बनाकर प्रतिदिन उत्तराखंड से हजारो अवैध खनन वाहन यूपी भेजे जा रहे है। अवैध खनन की गाड़िया यूपी जाने की शिकायत पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए बिजटी चौराहे पर चैकिंग अभियान चलाकर एस के एल ट्रांसपोर्ट सहित अन्य वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए सम्बंधित धाराओं में कायवाही की है। मौके से तीन खनन वाहनों के चालक फरार हो गए है। एक चालक का मोबाइल फ़ोन प्रशासन टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी ने बताया कि आज प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिजटी चौराहे पर चैंकिग अभियान चलाया जिसमे खनन से लदे छ वाहनों को अपने कब्जे में लिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि तीन चालक अपने वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गये रॉवल्टी की जाँच की जा रही है फर्जी पाए जाने पर सम्बन्धित धाराओ में सख्त कार्यवाही की जायेगी। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज से शक्तिफार्म रोड़ पर रोज रात को एक घण्टे के लिए एक रॉवल्टी कार्यालय खुलता है। जिसमें तीस चालीस फर्जी रॉवल्टी बनाकर प्रतिदिन उत्तराखंड से यूपी खनन वाहनों को ओवरलोड भेज दिया जाता है। सरकार को भी लाखों करोड़ो का चूना लगाया जा रहा है। वही प्रशासन की नाक के नीचे इतना बड़ा गोरखधंधा चल रहा है।परन्तु प्रशासन को भनक तक नहीं है। शिकायत पर ही क्यों कार्यवाही अमल में लायी गयी है। वही मौके से प्रशासन के हटते ही फिर से खनन की ओवरलोड गाड़ियां सुचारू हो गयी हैै । जिसके चलते प्रशासन पर भी सवालिया निशान लग रहा है ।