-->

search ad

स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से वन विभाग ने खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी,तस्कर हुआ फरार।

स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से वन विभाग ने खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी,तस्कर हुआ फरार।


 सितारगंज:(ब्यूरो) कोतवाली पुलिस के सहयोग से वन विभाग ने एक खैर से भरी पिकअप को पकड़ लिया,परंतु वन तस्कर भागने में सफल रहे। सितारगंज क्षेत्र में वनों से लकड़ी तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।इधर सितारगंज वन विभाग को शुक्रवार की सुबह एक बड़ी कामयाबी उस वक्त हाथ लगी जब तड़के लगभग 5:30 बजे चेकिंग के दौरान अमरिया रोड सितारगंज में पुलिस को संदिग्ध वाहन पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर वाहन चालक ने खैर से भरी पिकअप को सरकड़ा की और भगा दिया।पुलिस के पीछा करने पर वन तस्कर अमरिया रोड स्थित एचएस मल्टी सिटी अस्पताल के निकट पहुँचे ही थे कि वाहन का पिछला टायर वाहन से निकल गया मौका देखकर वन तस्कर वाहन से कूदकर विपरीत दिशाओं में खेतों की ओर भाग गए। वाहन की चेकिंग में बेशकीमती खैर की लकड़ी पाई गई क्योंकि उक्त मामला वन विभाग से संबंधित था इसीलिए उप वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली धीरेंद्र कुमार पंत को सूचना मिलने पर वन विभाग की गस्ती टीम मौके पर पहुंच गई तलाशी के दौरान 29 नग खैर के गिल्टे बरामद हुए हैं वन विभाग द्वारा वाहन व लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया है और भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं में अज्ञात वन तस्करो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है वैधानिक कार्यवाही हेतु पिकअप लकड़ी सहित वन विभाग के परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। कार्यवाही के दौरान उप वन क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार पंत वन दरोगा नैन सिंह नेगी, वन दरोगा राजेंद्र सिंह, कोतवाली सितारगंज के एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार पुलिस टीम सहित वन बीट अधिकारी गोपाल सिंह, वन आरक्षी भावेश पांडे, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन