पूरी खबर: संगरूर के सांसद भगवंत मान गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुँचे
17 नवंबर, 2021
Edit
नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) आप पार्टी के पंजाब जिला संगरूर के सांसद भगवंत मान गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुँचे।उनके गुरुद्वारा पहुँचने पर आप कार्यकर्ताओ ने उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।उन्होने अपने समर्थकों के साथ गुरुद्वारा साहिब में पहुँचकर मत्था टेक अरदास की ओर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।उनके गुरुद्वारा पहुँचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से एकाउंटेंट रंजीत सिंह राणा ने स्मृति चिन्ह व सरोपा भेटकर सम्मानित किया गया।भगवंत मान उधमसिंहनगर में तीन दिवसीय किसान सकल्प यात्रा पर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियां एक जैसी है।दोनों पार्टियों ने जनता को ठगा है। अब भाजपा किसानों के ऊपर तीन काले कानून बनाकर उधोगपतियों की जेब भरने में लगी है। ओर किसानों को बर्बाद करने में लगी है। लेकिन किसान अबकी चुनाव में इसका मुह तोड़ जबाब देगे। ओर आप पार्टी आगामी चुनाव में उत्तराखंड में सफल प्रदर्शन करने जा रही है। इस मौके पर आप पार्टी नानकमत्ता विधानसभा प्रभारी सुनीता राणा, बिशन दत्त जोशी, वीर सिंह, मक्खन सिंह, जीत सिंह, कृपाल सिंह, सतवंत सिह बागी, डॉ०विनय मंडल, रंजीत सिंह राणा, पार्वती राणा आदि शामिल रही।