-->

search ad

पतंजलि विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह, शिरकत करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पतंजलि विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह, शिरकत करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 



हरिद्वार: महामहिम राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद उत्तराखंड आ रहे हैं। पतंजलि विश्वविद्यालय में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति छात्र छात्राओं को उपाधि देंगे। ये जानकारी पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने जानकारी हैं दी कि 28 नवंबर 2021 को पतंजलि विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरकत करेंगे। आचार्य बाल कृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन