मृतक की संदिग्ध हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर परिजनों की पुलिस से नोकझोक।
नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) डैम पर चेतुआखेड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने थाना नानकमत्ता का घेराव कर योगेश की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गुत्थी सुलझाने की मांग की।मृतक योगेश के भाई मनमोहन सिह पुत्र स्व०फूलचंद सिह निवासी चेतुआखेड़ा थाना नानकमत्ता कहना था कि नगर के एक मेडिकल स्टोर पर योगेश कार्य करता था 1 नवम्बर को उसे दीपावली की पार्टी देने के लिए मेडिकल के मालिक ने रोका था।उसके बाद योगेश घर नही पहुँचा।जिसके बाद घर वालो ने थाने में गुमसुदगी भी लिखवाई थी। 3 नवम्बर को उसकी लाश सुतलीमठ वन चौकी के पास पानी मे मिली थी साथ ही मोटरसाइकिल भी उसकी लाश के पास ही बरामद हो गयी थी।उनके परिवार का आरोप है कि उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले है। जिससे लगता है कि उसे मारकर वहाँ फेक दिया गया।घर वालो का यह भी आरोप है कि उसके साथ एक युवतीं से भी उसकी पार्टी वाले दिन 11 बजकर 17 मिनट तक फोन पर बात हुई थी।उनके परिवार वालो का आरोप है कि उनके साथ काम करने वालों में से ही किसी ने योगेश की हत्या की है।इसीको लेकर उनकी आज पुलिस से तीखी नोक झोंक हो गयी।उन्होंने 7 लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दी है।इधर थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आर्या का कहना है कि जांच चल रही है। सत्यता के आधार पर ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।