-->

search ad

नानकमत्ता में दर्दनाक हादसाः बाइक सवार तीन लोगों की मौत

नानकमत्ता में दर्दनाक हादसाः बाइक सवार तीन लोगों की मौत

 


नानकमत्ता:(ब्यूरो) बाइक सवार तीन युवकों को नानक सागर के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। तीनों एक ही गांव के थे। हादसे की सूचना से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार ग्राम ड्यूढ़ी निवासी अकरम पुत्र हामिद रजा,जलीस अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ, इंतजार उर्फ भूरा पुत्र जमाल हुसैन बीती रात खटीमा से बाइक पर वापस लौट रहे थे। नानकसागर के पास हाईवे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं पूरे गांव में भी मातम की स्थिति है। मृतक अकरम के दो बेटी एक बेटा है। जबकि जलीस अहमद के दो बेटी दो बेटे हैं। इंतजार भूरा के तीन बेटी और चार बेटे हैं। पूरा गांव में घटना से शोक की लहर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन