-->

search ad

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता की चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव अधिकारी नियुक्त

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता की चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव अधिकारी नियुक्त

 


नानकमत्ता:(ब्यूरो) माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता का चुनाव दिसम्बर सन 2016 में हुआ था जिसका कार्यकाल  दिसम्बर सन 2021 को समाप्त हो रहा है।जिसको लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता के प्रधान सेवा सिंह ने कमिश्नर कुमाऊँ मंडल नैनीताल को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता के चुनाव करवाने को लेकर पत्र भेजकर अनुरोध किया था।जिसके बाद कमिश्नर कुमाऊँ मंडल नैनीताल ने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को निर्देशित कर चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया था। जिसके बाद जिलाधिकारी उधमसिंहनगर रंजना राजगुरु ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी उधमसिंहनगर जय भारत सिह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन