-->

search ad

रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत

रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) थाना पुलिस को एक युवक ने अपने जीजा को उतरते समय रोडवेज बस चालक के लापरवाही से चला लेने से गिरकर सिर पर गंम्भीर चोट लगने से गंभीर घायल हो जाने की लिखित तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।तहरीर देकर त्रिलोचन अटवाल पुत्र प्रेमबल्लभ अटवाल निवासी मिलक नजीर थाना नानकमत्ता ने कहा है कि मेरे जीजा हरि चन्द्र भट्ट पुत्र तारादत्त भट्ट निवासी ऋषिकेश जो पिछले माह 24 अक्टूबर को रोडवेज बस नं0- यू0के007 पी0ऐ04452 से अपने ससुर प्रेमबल्लभ भट्ट पुत्र स्व० टीका निवासी मिलक नजीर थाना नानकमत्ता के यहाँ आ रहे थे जैसे ही हरिचन्द्र भट्ट डियोढी मोढ पर रोडवेज बस से उतरने लगे तो उतरते-2 ही चालक ने बस चला दी जिससे बस चालक की लापरवाही से गिर गये ओर उनके सिर में काफी गंभीर चोटे आ गयी । वही से बस चालक उनको गुरूरामदास अस्पताल लाया ओर वहाँ से बस चालक छोड़ चला गया। चिकित्सक ने मेरे जीजा की गंभीर अवस्था देख सुशीला तिवारी असपताल हल्द्वानी रैफर कर दिया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।पुलिस ने तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन