-->

search ad

सितारगंज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर किया धरना प्रदर्शन

सितारगंज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर किया धरना प्रदर्शन


सितारगंज:(सतपाल सरारी) सितारगंज में क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि के विरोध में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक स्थित इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।वहीं कांग्रेस नेता मंजू तिवारी महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस पर लगातार की जा रही महंगाई ने देश की आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई को कम करने की मांग की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देश में लगातार महंगाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि देश में जिस तरह भाजपा सरकार के राज्य में जरूरत की वस्तुओ पर
लगातार हो रही मूल्य वृद्धि बढती जा रही है जिससे आम जनता की कमर टूट रही है डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम इतने बढ़ा दिए हैं। कि महिलाओं का घर का बजट बिगड़ गया है फल सब्जी हर चीज महंगी हो गई है।भाजपा गरीब आदमी की सरकार नहीं उद्योगपतियों की सरकार है। जिस तरह से खाने पीने व जरूरत की वस्तुओं के दाम बढे है।इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल ,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मालती विश्वास, नव तेजपाल सिंह, इश्तियाक अंसारी, मंजू तिवारी महिला प्रदेश अध्यक्ष, वसीम मियां, नसीम मलिक, बब्बू पठान, हरपाल सिंह, करण जंग, चौधरी बिरेंदर सिंह, रेहान अंसारी, बंटी यादव, राणे सिंह,साहब सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन