-->

search ad

मेले के पांचवे दिन भी हजारो श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुँच मत्था टेक अरदास की । #नानकमत्ता  #nanakmatta

मेले के पांचवे दिन भी हजारो श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुँच मत्था टेक अरदास की । #नानकमत्ता #nanakmatta


 नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में दीपावली मेला पॉचवे दिन भी पूरे यौवन पर रहा । दीपावली पर्व पर आज भी हजारो श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुँच मत्था टेक अरदास की । इसके उपरांत हजारो श्रद्धालुओ ने पीपल साहिब में जल रही अखंड जोत को शीश नवाये ओर पवित्र सरोवर में डुबकी लगायी । इसके उपरांत पंजा साहिब,दूध वाला कुआ, बाऊली साहिब,भंडारा साहिब,अजायबघर आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किये।हजारो श्रद्धालुओ ने लंगर हाल में पहुँचकर गुरु का अटूट लंगर छका।इधर सैकड़ो श्रद्धालुओ ने धार्मिक डेरा कार सेवा में पहुँच डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह तथा दिल्ली वाले बाबा बचन सिह का आशीर्वाद ले गुरु का अटूट लंगर छका।इधर डेरा लोह लंगर बाबा सुलखन सिह डेरा में भी सैकड़ो श्रद्धालुओ ने पहुँचकर प्रमुख बाबा सुखविंदर सिंह से आशीर्वाद ले गुरु का अटूट लंगर छका।इधर दीपावली मेला पॉचवे दिन भी पूरे यौवन में रहा।हजारो श्रद्धालुओ ने मेला परिसर में पहुँचकर घरेलू जरूरत की वस्तुओं की जमकर खरीददारी की।वही हजारो श्रद्धालुओ ने मोत का कुआ, झूले आदि मनोरजन के साधनों का लुप्त उठाया।दीपावली मेला 12 नवम्बर तक चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन