-->

search ad

क्षेत्र के लोगो से प्लाट व मकान बेचने के नाम से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आठ आरोपितो पर मुकदमा दर्ज

क्षेत्र के लोगो से प्लाट व मकान बेचने के नाम से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आठ आरोपितो पर मुकदमा दर्ज


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) पुलिस ने क्षेत्र के आठ आरोपित ठगों के खिलाफ मकान प्लाट बेचने के नाम से साढ़े नो लाख की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करते हुए अन्य से भी लाखों ठगने को लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में गुरमेल सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी ग्राम चारूबेटा, थाना-खटीमा, जिला-उधमसिंहनगर ने बताया है कि मुझे ग्राम बिरिया थाना नानकमत्ता निवासी करम सिंह उर्फ कर्मू पुत्र बलकार सिंह मिला जिसने बताया कि उसके एक रिश्तेदार ग्राम सिसईखेडा, निवासी जसविन्दर कौर पत्नी चरन सिंह, चरन सिंह उर्फ चन्ना सिंह पुत्र हरनाम सिंह,निवासी-ग्राम सिसईखेडा का एक मकान व प्लाट बिकाऊ है ।इसी प्लाट मकान के सम्बन्ध में कैथुलिया निवासीगण महेन्द्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह, बन्टी सिह पुत्र महेन्द्र सिंह,केवल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह तथा सुखदेव सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी धूमखेडा थाना नानकमत्ता व गुरूजी निवासी लालपुर ने सामूहिक तोर पर कहा कि तुम उक्त प्लाट को खरीद लो, जो कि पूरी तरह से पाक साफ है मैं इनके झांसे में फंस गया ओर पिछले 26 सितंबर को इन लोगो के साथ प्लाट देखने ग्राम सिसईखेडा पहुँच गया। वहाँ पर मुझे बताया गया कि प्लाट मकान चरन सिंह उर्फ चन्नासिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी सिसईखेडा, थाना नानकमत्ता के नाम पर है। मुझे मौके पर चरन सिंह उर्फ चन्ना सिंह व जसविन्दर कौर पत्नी चरन सिंह भी मिले,जिन्होंने मुझसे कहा कि यह मकान व प्लाट हमारा है, जिस पर किसी प्रकार का कोई कर्ज आदि नहीं है तथा पाक- साफ है ।मैं इन सभी ठगों की बातों के झांसे में आ गया तथा उक्त ठगों से मकान व प्लाट का सौदा 35 लाख रूपये में खरीदना तय कर लिया ।पिछले  27 सितंबर को समय करीब दोपहर 2 बजे मैं अपनी पुत्री किरनदीप कौर तथा साला अजैव सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम बिडौरा व हरभजन सिंह पुत्र बचन सिंह,निवासी ग्राम सिसईखेडा के साथ उक्त चरन सिह उर्फ चन्ना सिंह के घर पहुँचा तथा प्लाट खरीदने के लिए बतौर 9.50 लाख रूपये की रकम चरन सिंह उर्फ चन्ना सिंह तथा उसकी पत्नी जसविन्दर कौर, महेन्द्र सिंह, बंटी सिह, केवल सिंह, करम सिंह, सुखदेव सिंह तथा गुरूजी को दे दी । शेष 25.50 लाख की रकम अदा करने को 6 माह का समय लिया गया जिस पर उक्त आरोपित राजी हो गये ।जब 17अक्टूबर को मैं अपने साले बिडौरा निवासी अजैब सिंह के साथ उक्त मकान व प्लाट में पहुचे तो वहां निर्मल सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी सिसईखेडा भी मिल गया और कहने लगा कि यह मकान व प्लाट तो मेरा है । मैंने इसे वर्ष 2015 में चन्ना सिंह पुत्र हरनाम सिंह व उसकी पत्नी से खरीदा हैं। जो अभी ये मेरे मकान में किरायेदार है। तब ज्ञात हुआ कि उसके साथ सभी ठगों ने मिलकर धोखाधड़ी कर 9.50 लाख रूपये का गबन कर लिया है ।उक्त बात का पता चलने पर जब मेने उक्त चरन सिंह उर्फ चन्ना सिंह व उक्त सभी आठो आरोपियों से कहा कि मेरी रकम को वापस करो, तो उक्त सभी आरोपित गाली- गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे । फिर हमें पता चला कि उक्त सभी आरोपितों ने मिलकर अपराधिक षणयन्त्र रचकर मेरे अलावा अन्य कई लोगो के साथ भी धोखाधडी की है।ये गैंग बना हाइवे के किनारे जमीन मकान दिखाकर सुखवन्तो पत्नी जीतसिंह निवासी सुन्दर नगर थाना नानकमत्ता से 15 लाख रूपये गबन कर चुके हैं  तथा इसी मकान को दिखाकर रमेश कुमार पुत्र रामशक्ल निवासी इन्द्रा नगर थाना सितारगंज से 4.50 लाख रूपये की धोखाधडी कर चुके है व इसी मकान को दिखाकर प्रह्लाद सिंह पुत्र धीर सिंह निवासी सेजनी थाना सितारगंज से 3.30 लाख रूपये की धोखाधडी की है व इसी मकान को दिखाकर रमाकान्त पुत्र सीताराम निवासी डोहरी थाना नानकमत्ता से 08 लाख रूपये की धोखाधडी की है इस प्रकार गैंग बनाकर अन्य लोगो के साथ भी इन लोगो ने धोखाधडी की है, आरोपियों में चरन उर्फ चन्ना सिंह, जसविन्दर कौर पत्नी चरन सिंह,महेन्द्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह ,बंटी सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, केवल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, करम सिंह उर्फ कर्मू, सुखदेव सिंह पुत्र जगीर सिंह आदि ठगों ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर मेरे पैसे का गबन कर लिया हैं और मांगने पर गाली- गलौच कर जान से मारने की धमकी  दे रहे है ।मुझे इन ठगों से अपनी जान माल का सख्त खतरा पैदा हो गया है।पुलिस ने गुरमेल की तहरीर पर आठो आरोपित ठगों के विरुद्ध धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन