सहकारी किसान सेवा केंद्र पर खाद खरीद को लेकर लंबी कतारें
सितारगंज:(सतपाल सरारी) सितारगंज के सरकारी किसान सेवा केंद्र पर किसानों की लग रही है लंबी-2 कतारें। इस समय गेहूं की बुवाई शुरू हो चुकी है जिसको देखते हुए क्षेत्र के किसान एएनपी और डीएपी खाद के लिए सरकारी सोसाइटियों के चक्कर काट रहे हैं सुबह 4 बजे से ही लंबी-लंबी किसानों की लाइनें लग जा रही है ऐसा ही सितारगंज क्षेत्र में भी हो रहा है यहां सहकारी किसान सेवा केंद्र पर सुबह 4 बजे से ही किसान लंबी-लंबी लाइने लगाकर खड़े हो जा रहे हैं लेकिन उनको गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी और एएनपी खाद नहीं मिल पा रही है।इधर पुरुष किसानों को खाद न मिलने के चलते किसानों की पत्नियां भी घर के कामकाज छोड़ बड़ी संख्या में लाइनों में खड़ी देखी जा सकती है जिससे इस बात का पता चलता है कि किसान गेहूँ की बुवाई के लिए कितने परेशान है।वही महिलाओ का कहना है कि पहले कभी खाद खरीदने में इतनी परेशानी नहीं होती थी। इस बार काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह समय गेहूं बोने का है ओर बगैर खाद के गेहूं की फसल कैसे बोई जा सकती है। ये सोच-सोच किसान काफी परेशान है।वहीं भाजपा की केंद्र सरकार के खाद मंत्री ने कुछ दिन पूर्व ही कहा था कि देश में खाद की कोई कमी नहीं है उसके बाद भी उत्तराखंड के सितारगंज में लोगों को आधार कार्ड दिखाकर भी डीएपी व एएनपी खाद नहीं मिल पा रही है।