-->

search ad

वन्य जीव अपराध पर तराई पूर्वी वन प्रभाग की कड़ी निगरानी,दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया

वन्य जीव अपराध पर तराई पूर्वी वन प्रभाग की कड़ी निगरानी,दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया


नानकमत्ता:(ब्यूरो) प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार व उप प्रभागीय वनाधिकारी शिवराज चन्द्र के निर्देशन में व रेंज अधिकारी रनसाली प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में रनसाली वन रेंज की टीम ने अरोपित कुलदीप सिंह निवासी लामाखेडा़ व आरोपित रवि सिंह निवासी गूलरभोज के पास लामाखेडा़ के स्थित घर से छापा मार कर 11पक्षी "सुक" /"तोता" ( parakeets),जिन्दा बन्दी हालत में कपड़ों के थैले में बन्द बरामद किए। जिसके बाद दोनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए यह बताया कि उन्होंने ये तोते जंगल के पास से खेतों में जाल बिछा कर पकड़े । आरोपितों के पास से एक प्लास्टिक का जाल व तोतों को पकड़ कर रखने वाले कपड़े के 61थैले भी बरामद हुए हैं।दोनों आरोपितों का यह अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत दण्डनीय व गैर जमानतीय है। दोनों आरोपितों को उनके कृत अपराध से अवगत करा कर माननीय न्यायालय सितारगंज में पेश कराने ले जाया जा रहा है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा भूपाल सिंह ,राकेश पन्त ,वन बीट अधिकारी लाल सिंह नेगी,विनोद मेहता ,गोविन्द सिंह कोरंगा व खुशाल सिंह फर्तयाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन