राजकुमार ठुकराल ने उनके घर पहुँचकर जाना विधायक तिलकराज बेहड़ का हाल-चाल ओर जीत की दी बधाई।
12 मार्च, 2022
Edit
रूद्रपुर:(चरनसिंह सरारी) पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीती रात पूर्व मंत्री एवं किच्छा के नवनिर्वाचित विधायक तिलकराज बेहड़ के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना, और उन्हें जीत की बधाई दी। बता दें कि पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें निमोनिया की शिकायत बतायी गयी है। श्री बेहड़ कुछ दिनों ने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मतगणना के दिन भी उनका स्वास्थ्य खराब था। बेहड़ का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर बीती रात निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने कुछ समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य का हाल जाना और उन्हें जीत की बधाई दी।