-->

search ad

किसान की बेटी कमलजीत कौर बनी ITBP की शान, गांव बिंडोरी में ढोल-नगाड़ों संग हुआ ऐतिहासिक स्वागत।

किसान की बेटी कमलजीत कौर बनी ITBP की शान, गांव बिंडोरी में ढोल-नगाड़ों संग हुआ ऐतिहासिक स्वागत।

सितारगंज/नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) ग्राम बिंडोरी निवासी साधारण किसान परिवार की होनहार बेटी कमलजीत कौर ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में सिपाही पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे सितारगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता बलवंत सिंह व माता चरनजीत कौर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि कमलजीत ने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखे और उन्हें साकार कर दिखाया। गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता से इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उसने सरकारी नौकरी के लिए निरंतर संघर्ष किया और पिछले वर्ष ITBP में चयनित हुई। 17 फरवरी 2025 से चंडीगढ़ में कठोर सैन्य प्रशिक्षण लेकर 28 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब कमलजीत अपने गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ उसका भव्य स्वागत किया। गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा बनी कमलजीत ने साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। 15 दिन की छुट्टी के उपरांत वह ITBP की 48वीं बटालियन, कटिहार (बिहार) में तैनात होकर देश की सीमाओं की रक्षा करेगी, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन