-->

search ad

गोशन स्कूल के अमरित बने हेड बॉय एवं जशनप्रीत कौर बनी हेड गर्ल।

गोशन स्कूल के अमरित बने हेड बॉय एवं जशनप्रीत कौर बनी हेड गर्ल।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)आज नगर के प्रतिष्ठित गोशन स्कूल छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें कक्षा 12 वीं की विज्ञान वर्ग की जशनप्रीत कौर को हेड गर्ल एवं कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय के अमरित सिंह को हेड वॉय बनाया गया। इसी क्रम में कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 6 के नमन जोशी को हेड वाय एवं कक्षा 6 की निशा कौर को हेड गर्ल बनाया गया। एवं वरिष्ठ वर्ग के कक्षा 12वीं के देवांश गर्ग को स्कूल कैप्टन व कनिष्ट वर्ग के कसा 8 के मयंक विष्ट को स्पोर्टस कैप्टन, कक्षा 12 वीं विज्ञान वर्ग के गुरवाज सिंह, कक्षा 12 वीं कामर्स मनमीत कौर को उपरोक्त पदों से सम्मानित किया गया। वहीं हिमालय हाउस से कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा, नीलगिरी व कक्षा 12वीं कामर्स की छात्रा, विध्याचल से कक्षा 12 वीं  की छात्रा नवजोत कौर एवं अरावली से कक्षा 12 वी कॉमर्स की छात्रा संदीप कौर को हाऊस कैपटन के पद से सम्मानित किया गया। देवेन्द्र मधेला कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र को अनुशासन कप्तान की जिम्मेदारी दी गयी। इस समारोह में विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद जोशी व अध्यक्षा सरोज जोशी ने संपूर्ण छात्र परिषद  को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ की देते हुए वर्तमानसत्र में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु मार्ग दर्शन किया, समारोह में उपस्थित प्रधानाचार्य प्रकाश काण्डपाल, शिक्षक शिषत्र जोशी, नीरज जोशी हेम काण्ड पाल, नवीन शर्मा, दममंप्रील नीरज मनीष जोशी, अलका मांझी, सीमनदीप कौर, मीनाक्षी, विजय नागर, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन