गौला,नंधौर में खनन कार्य में लगे वाहन स्वामी को पड़े फांके, और वही समतलीकरण में हो रहा है बड़ा खेल, प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, करोड़ों का लगा जुर्माना।
26 अप्रैल, 2022
Edit
नैनीताल:(चरनसिंह सरारी) एक तरफ गौला, कोसी नंधौर नदियों में खनन कारोबार को लेकर वाहन स्वामी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो वहीं समतलीकरण को लेकर बड़ा खेल खेला जा रहा है जिस पर आज जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए छापामार अभियान चलाया।जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी व उप जिलाधिकारी कालाढुंगी रेखा कोहली ने ग्राम सेमलचौड़ व पत्तापानी में स्वीकृत समतलीकरण अनुज्ञा में निरीक्षण करने पर अनियमितताएं पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की है।निरीक्षण के दौरान ग्राम सेमलचौड़ में 03 व पत्तापानी मे 02 अनुज्ञाधारक के कार्य बन्द पाए गये। हिम्मत सिंह पुत्र करतार सिंह ग्राम पत्ता पानी का मौके पर कार्य बन्द पाया गया व अनुज्ञाधारक द्वारा कुल 135792 घन मीटर पर अवैध खनन किया गया है। जिस पर 10 करोड़ 45 लाख 59हजार 840 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। साथ ही सुभाष चन्द्र पुत्र टीका राम ग्राम सेमलचौड़ का भी मौके पर कार्य बंद पाया गया व अनुज्ञधारक द्वारा कुल 174400 घन मीटर पर अवैध खनन किया गया । जिस पर 13 करोड़ 42 लाख 88 हजार 4400 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।ग्राम सेमलचौड़ के अनुज्ञाधारक कृपाल सिंह व करम सिंह का कार्य मौके पर बन्द पाया गया तथा गड्ढो को भरा नहीं गया है। इस सम्बंध में संबंधित को गड्ढे भरने के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर सर्वेक्षक ऐश्वर्य शाह, अरुण कुमार देवरानी व अन्य उपस्थित रहे।