चिल्ड्रन डे पर स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक टीचर और एक छात्रा की हुई दर्दनाक मौत।
14 नवंबर, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में स्कूल बस व ट्रक की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। चिल्ड्रंस डे पर नानकमत्ता से घूमकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस नयागांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बस में सवार एक छात्रा और एक महिला टीचर की मौत हो गई। इस दौरान हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई बच्चों और स्टाफ को हल्की चोटे भी आई है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज नयागांव में वेदराम स्कूल किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक छात्रा व एक महिला टीचर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु सितारगंज के सरकारी व निजी अस्पतालो में भर्ती कराया गया है इस हादसे में एक टीचर और एक छात्रा की मौत हो गयी है और कई बच्चे व टीचर घायल बताए जा रहे हैं. जिस समय ये हादसा हुआ स्कूल बस में 56 लोग सवार थे, 6 टीचरों का स्टाफ भी साथ में सवार था। लेकिन घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पतालो में भर्ती करवा दिया गया है. वही सीएम धामी ने इस हादसे पर ट्वीट कर कहा है कि सितारगंज क्षेत्र के नयागांव के पास वेदराम स्कूल, किच्छा की स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है. प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पतालो में भर्ती करा दिया गया है।