-->

search ad

नानकमत्ता महाविद्यालय में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजाति गौरव दिवस।

नानकमत्ता महाविद्यालय में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजाति गौरव दिवस।


 
नानकमत्ता:(ब्यूरो) श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब के तत्वावधान में  बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं वाद- विवाद में प्रतिभाग किया। महाविद्यालय प्राचार्य महोदया ने छात्र-छात्राओं को  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा दिए जाने की चर्चा की तथा कहा कि हमें भी इनके जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इसके साथ ही समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक कवींद्र सिंह बोरा एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ० सरस्वती भट्ट , संस्कृत के सहायक प्राध्यापक डॉ० मनोज कुमार जोशी एवं हिंदी के सहायक प्राध्यापक तेज प्रकाश जोशी ने भी छात्र-छात्राओं को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की| इसके साथ ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला ने जनजाति दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को अपनी सभ्यता एवं संस्कृति पर गौरवान्वित होने की सीख प्रदान की।इस मौके पर अमृतपाल कौर, डॉ० राजेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज सिंह बोहरा, निकिता बिष्ट, ज्योति, प्रिया कुमारी, मनोज कुमार, अफ्शा खान, हरविंदर सिंह, वर्षा सक्सेना, कामिनी राणा,आरती राणा, रोशन कुमार, नीमा गोस्वामी,  प्रिया थापा,रश्मि सारथी, पूनम राणा, दुर्गानाथ, भूप सिंह समेत छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन