नानकमत्ता महाविद्यालय ने राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
09 नवंबर, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राज्य निर्माण में शहीद आन्दोलनकारियों को नमन किया तथा कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य अग्रसर हैं। तथा संस्कृत के सहायक प्राध्यापक डॉ० मनोज कुमार जोशी एवं हिंदी के सहायक अध्यापक तेज प्रकाश जोशी ने भी छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड के बारे में ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की | इसके साथ ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से विशेष रूप से अपील करते हुए अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए एक लक्ष्य तय करने को कहा। इसके साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में सफाई कार्यक्रम भी चलाया।इस मौके पर अमृतपाल कौर, , डॉ० राजेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज सिंह बोहरा, निकिता बिष्ट, ज्योति, प्रिया कुमारी, डॉ० सरस्वती भट्ट, मनोज कुमार, अफ्शा खान, हरविंदर सिंह, कवींद्र सिंह बोरा, वर्षा सक्सेना, कामिनी राणा, रोशन कुमार, नीमा गोस्वामी, आरती राणा, प्रिया थापा,रश्मि सारथी, पूनम राणा, दुर्गानाथ, भूप सिंह समेत छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।