प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तस्करों पर जसपुर पुलिस का शिकंजा, 600 नशीली टेबलेट के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार,युवा पीढ़ी में नशा घोलने वाला ताहिर नामज़द।
28 दिसंबर, 2022
Edit
काशीपुर/जसपुर :(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहंनगर के द्वारा नशे के विरद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देंशन में जसपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बीते मंगलवार को भट्ठा कालोनी नई बस्ती थाना जसपुर से चांस रिकवरी में नशा तस्कर 24 वर्षीय मो० जिशान पुत्र मो० यासिन निवासी भट्टा कालोनी नई बस्ती जसपुर को 360 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ व 20 वर्षीय मो० फ़ेजान पुत्र मो० मेहराज निवासी भट्टा कालोनी नई बस्ती जसपुर को 240 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार कर थाना जसपुर में एफआईआर स०- 505/22 धारा 8/22 एनडीपीएस(नार्को)एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ओर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।वही गिरफ़्तार आरोपियों मे जिशान व फ़ेजान द्वारा पुलिस पूछताछ में खुलासा किया गया कि वह दोनों नशीली टेबलेट उत्तरांचल मेडिकल स्टोर के मालिक ताहिर से ख़रीद कर लाते थे। और ताहिर से ख़रीदने के बाद नशीली टैबलेट को अलग-अलग मोहल्लों में जाकर अधिक दामों में बेचते थे। उत्तरांचल मेडिकल स्टोर का मालिक ताहिर काफ़ी समय से जसपुर क्षेत्र में नशीली टेबलेट बेचने का कारोबार कर रहा है।आरोपियों से पूछताछ में आये तथ्यों पर जसपुर पुलिस द्वारा जल्द ही ताहिर व मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।पुलिस ने बताया कि भविष्य में नशा तस्करो के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल जसपुर प्रकाश सिहं दानू ,वरिष्ठ उ०नि० अनिल जोश,
उ०नि० जावेद मलिक,उ०नि० ललित सिंह, हे०क० राकेश रौंकली,का० ज़ाकिर,का० कुलदीप,का० राजेंद्र, का० राजकुमार आदि शामिल थे।