सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने ली यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ।
12 दिसंबर, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरुनानक देव पी जी कॉलेज नानकमत्ता में सभी विद्यार्थियों, एनएसएस के छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ०सीता मेहता ने सभी विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी एवं सलाह दी।संस्कृत के सहायक प्राध्यापक डॉ० मनोज कुमार जोशी एवं समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक कवींद्र सिंह बोरा ने भी विद्यार्थियों को सड़क जागरूकता के बारे में जानकारी प्रदान की। इधर एनएसएस प्रभारी डॉ० इंदू बाला ने भी विद्यार्थियों को बताया कि सभी को इस शपथ को ध्यान में रखना है एवं नियमों को गंभीरता से लेते हुए स्वयं एवं अन्य लोगों का बचाव करना है।इस मौके पर अमृतपाल कौर, डॉ० राजेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज सिंह बोहरा, निकिता बिष्ट, ज्योति, प्रिया कुमारी, डॉ० सरस्वती भट्ट, मनोज कुमार, अफ्शा खान, हरविंदर सिंह, तेज प्रकाश जोशी, वर्षा सक्सेना, कामिनी राणा, आरती राणा, रोशन कुमार, नीमा गोस्वामी, प्रिया थापा, रश्मि सारथी, पूनम राणा, दुर्गानाथ समेत दर्जनों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।