फायरिंग कर देहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक तमंचा मय खोका कारतूस व एक बन्दुक बरामद।
13 दिसंबर, 2022
Edit
काशीपुर/जसपुर:(चरनसिंह सरारी)बीते रविवार को ग्राम कल्याणपुर के रास्ते में आने-जाने को लेकर के जगविन्दर सिहं उर्फ बोष पुत्र राजेन्द्र सिहं व गुरमेंल सिहं पुत्र जसवीर सिहं निवासीगण ग्राम कल्याणपुर के बीच मारपीट व गाली गलौच होने के बाद दोनो पक्षो में आपसी विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके उपरान्त विवाद से बचने के लिए गुरमेल सिहं ने बीते सोमवार को गाँव के गुरुद्वारे में गांव वालो को बुलवा कर के पंचायत रखी थी । पंचायत में जब जगविन्दर सिहं को बुलवाया गया तो पंचायत में आने के बाद भरी पंचायत के सामने जगविन्दर सिहं, गुरमेल सिहं पर आग बबुला हो गया ओऱ गुरमेल सिहं के साथ दुबारा मारपीट शुरू कर दी औऱ जान से मारने की धमकी देकर जगविन्दर सिहं पंचायत से अपने घर गया ओऱ घर से एक तमंचा उठाकर के भरी पंचायत में लेकर के आया ओर भरी पंचायत के सामने गुरमेल सिहं को जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग कर दी, उसके बाद गाँव में भगदड़ मच गयी। जिसके बाद जगविन्दर सिहं फिर से अपने घर में गया औऱ एक बन्दुक उठाकर के लाया ओर अपने घर की तरफ से गुरमेल सिहं को जान से मारने की नियत से भरी पंचायत की तरफ फायर कर दिया । उक्त घटना के बाद गाँव व आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल था उक्त प्रकरण में वादी गुरमेल सिहं की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफ०आई०आर० न०- 487/2022 धारा – 323/336/504/506 भा०द०वि० पंजीकृत किया गया, विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर आरोपी में धारा 307 भा०द०वी० की बढोतरी की गयी । ओर घटना की सूचना मिलने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहंनगर द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी किये गये। जिसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसके उपरान्त जसपुर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश हेतू क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुरागरसी पतारसी कर स्मभावित स्थानो पर तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, जिसके बाद बीते सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी जगविन्दर सिहं को ठाकुरद्वारा चुंगी से एक अवैध तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया व आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास गन्ने के खेत ग्राम कल्याणपुर से एक अवैध बन्दुक नाजायज 12 बोर भी बरामद कर ली । ओरआरोपी जगविन्दर सिहं पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफ०आई०आर० न०- 489/2022 धारा- 25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयीं । ओर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल जसपुर प्रकाश सिहं दानू,वरिष्ठ उ०नि०अनिल जोशी,उ०नि० भूपाल राम पौरी,उ०नि० जावेद मलिक,उ०नि० विनय मित्तल,उ०नि० कौशल भाकुनी,का०दीपक जलाल,
का०अब्दूल मालिक,का० सुभाष सिहं,का० सुभाष यादव,का० ईशपाल,का० राजकुमार आदि शामिल रहे।