झपट्टामार कर मोबाइल छिनने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।
06 दिसंबर, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बीते शनिवार को कुंवर सेन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम संडा थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी उकरौली थाना सितारगंज द्वारा अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मोबाइल फोन रेडमी नोट 11 को छीन कर ले जाने के संबंध में थाना सितारगंज में एफआईआर स०- 471/2022 धारा 356 /379 आईपीसी में अज्ञात झपटामारो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था ।जिसपर थाना क्षेत्र में झपट्टामारी की घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर(सिटी) तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सितारगंज द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। बीते रविवार को शक्तिफार्म रोड पर मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल आरोपित 22 वर्षीय आकाश मंडल पुत्र संजय मंडल निवासी गुरुग्राम नंबर दो थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर व एक अन्य विधि विरोधी किशोर को शक्तिफार्म पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, तथा उनकी निशादेही पर आरोपित आकाश के घर से छीने गए मोबाइल को बरामद कर लिया गया।ओर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया। और दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया।आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० चन्दन सिहं बिष्ट चौकी प्रभारी सिडकुल सितारगंज,का० कमलनाथ गोश्वामी, का० कपिल कुमार ,का० राजेन्द्र गोश्वामी आदि शामिल रहे।