-->

search ad

एस०पी०सिटी मनोज कत्याल ने दोनों ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमो को ईनाम देने की की घोषणा।

एस०पी०सिटी मनोज कत्याल ने दोनों ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमो को ईनाम देने की की घोषणा।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)कोतवाली सितारगंज में पहुँच कर एस०पी०सिटी मनोज कत्याल ने काफी लंबे समय से फरार चल रहे दो ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए पुलिस टीमो को ईनाम देने की घोषणा की।उन्होंने बताया कि पिछले 28 अगस्त 2022 को जितेन्द्र पाण्डे पुत्र शिव प्रसाद निवासी आवास विकास रूद्रपुर उधमसिंह नगर ने तहरीर दे कर कहा था कि मेरा वाहन ट्रक स०-यू०पी०-23टी- 9002  में 887733/- रूपये  कीमत की प्लाईवूड भरकर ले गए  व उक्त माल को नियत स्थान पर न पहुचाकर उक्त माल का गबन कर फरार हो गए है।जिसके  आधार पर कोतवाली सितारगंज में एफआईआर स०- 269/2021 धारा-406 भा०द०वि० के तहत आरोपी नाजिम पुत्र साबिर निवासी ग्राम लालपुर कला थाना टाण्डा जिला रामपूर उ०प्र० व दूसरा आरोपी मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद असलम निवासी ग्राम रामपुर, थाना रजबपुर, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश तथा तीसरा आरोपी खुशदीप सिंह के विरूद्ध कोतवाली सितारगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया था । पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के काफी प्रयास किये गये किन्तु आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहे थे । जिसके चलते दो आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 -15000 हजार की इनाम राशि घोषित भी की गयी थी। तदपश्चात ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सितारगंज से पुलिस टीमो का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा इनामी आरोपी नाजिम को 19 दिसम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा गिरफ्तार आरोपी के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा-34/120बी भा०द०वि० की बढोत्तरी की गयी । इधर 30 जून 2022 को वादी श्रीपाल सिंह पुत्र स्व० इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर ने तहरीर देकर कहा था कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल संख्या-यू०के-06ए वी-7223 को चोरी कर लेने की कोतवाली सितारगंज में एफआईआर स०-244/2022 धारा-379 भा०द०वि० के तहत अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत  कराया था । पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा 2जुलाई 2022 को आरोपी सत्यपाल सिंह उर्फ सत्या उर्फ शक्ति पुत्र रामअवध निवासी गिधौर थाना खटीमा उधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर चोरी गयी मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया तथा मौके से आरोपी सर्वेश कुमार पुत्र रीत राम निवासी ग्राम चनपुरा थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश  भागने सफल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किये गये। किन्तु आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी सर्वेश कुमार पर  20000 की ईनाम राशि घोषित की गयी। उक्त दोनों मुकदमो से सम्बन्धित ईनामी आरोपियों में 23 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र रीत राम  निवासी ग्राम चनपुरा थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत  उत्तर प्रदेश , व दूसरा इनामी आरोपी 35 वर्षीय मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद असलम निवासी ग्राम रामपुर, थाना रजबपुर, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश काफी लम्बे समय से फरार चल रहे थे । जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा आरोपी सर्वेश पर रूपये 20000/- का ईनाम तथा मोहम्मद आलम  पर रूपये 15000/- रूपये की ईनाम राशि घोषित की गयी थी । उक्त दोनों इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सितारगंज से पुलिस टीमो का गठन किया गया । गठित टीमो द्वारा उपरोक्त दोनों इनामीयों को 31 दिसंबर 2022 शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ईनामी/वांछित सर्वेश की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० कविन्द्र शर्मां, उ०नि० जगदीश चन्द्र तिवारी,का० बलवन्त सिंह,का० मनोज कुमार, का० दीपक सिंह नेगी तथा ईनामी /वांछित आरोपी मोहम्मद आलम की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० चन्दन सिंह बिष्ट,का० कमलनाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे।एस०पी०सिटी मनोज कत्याल ने दोनों पुलिस टीमो को घोषित इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन