-->

search ad

शैली स्कूल (सक्षम) में पांच दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग शिविर का आयोजन।

शैली स्कूल (सक्षम) में पांच दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग शिविर का आयोजन।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर के शैली स्कूल (सक्षम) में आर्ट ऑफ लिविंग के पांच दिवसीय शिविर का आयोजन शैली स्कूल के सीएमडी राजेश शैली व शैली स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती इंदु शैली द्वारा किया जा रहा है इस प्रोग्राम की पूर्ण व्यवस्था स्कूल इंचार्ज श्रीमती संतोष नेगी के द्वारा की गई है यह शिविर विशिष्टतम इसलिए है क्योंकि इसमें स्वयं गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के निर्देशन के अनुसार आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका श्रीमती उमा गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसमें नासा, ऐम्स, यूनो एंड डब्ल्यू०एच०ओ० द्वारा प्रमाणित सांसों पर आधारित प्रभावशाली तकनीक सुदर्शन क्रिया कराई गई। इस प्रोग्राम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ, तनाव रहित, ध्यान, योग, आत्मविश्वास ऊर्जा वृद्धि, प्राणायाम, डिप्रेशन व रोग प्रतिरोधक, क्षमता को बढ़ाने में सहायता सहायता मिलती है। यह शिविर विशेष रुप से शैली स्कूल (सक्षम) व शैली स्कूल (साकार) के अध्यापक व अध्यापिकाओ के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिससे सभी शिक्षक स्वस्थ रहकर तनाव रहित प्रसन्नता के साथ स्कूल में अपना शिक्षण कार्य कर सके, तथा सभी छात्र- छात्राओं को प्रभावशाली तरीके से शिक्षित करें सके, साथ ही स्कूल के सीएमडी राजेश शैली द्वारा पुनः फरवरी माह में अभिभावकों के लिए यह शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रंसिपाल अमृता, स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती कुलदीप कौर, स्कूल केशियर पुष्कर सिंह नेगी, श्रीमती पायल धीर, श्रीमती पारुल भट्ट, मिस हिना,मिस आफरीन,श्रीमती गीता रानी,श्रीमती निर्मल कौर, मिस सिमरन अरोरा,श्रीमती मुनबर जहाँ आदि दर्जनों अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन