दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार।
06 जनवरी, 2023
Edit
रूद्रपुर/ऊधमसिंहनगर :(चरनसिंह सरारी) इंदिरा कालोनी में दिनदहाड़े दो युवकों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इन्द्रा कालोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ मोनू बेदी पुत्र बलवीर सिंह ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा था कि 2 जनवरी 2023 को दोपहर वह भूरारानी फाटक से मलिक कालोनी से होता हुआ अपने मित्र गुरमीत के साथ उसकी मोटर साईकिल से जा रहा था। कि जैसे ही वह मलिक कालोनी चौराहे पर पहुँचा तो उसके सामने से आ रही बुलेट मोटर साईकिल सवार ग्राम डिबडिबा, बिलासपुर, रामपुर निवासी हरमन ने मामूली कहासुनी पर गाली देते हुए तंमचा निकालकर उसे जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। जिसमे वह बाल बाल बच गया। गोली उसकी मोटर साईकिल पर जा लगी हरमन ने अपनी बैल्ट में टंगा दूसरा तंमचा निकालकर दूसरा फायर करने लगा तभी वहां सामने से राहगीरों को आते देख वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। विवेचना में एक अन्य व्यक्ति यश घई का नाम भी प्रकाश में आया।जिसने उक्त घटना को अंजाम देने के लिये हरमन की मदद की थी। पुलिस टीम ने हरमन को सोबती होटल के पास से और यश घई को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। हरमन के पास से पुलिस ने दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली है। खुलासे के दौरान सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला, कोतवाल विक्रम राठौर आदि मौजूद थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, एसओजी के निरीक्षक बिजेन्द्र शाह, एसओजी के उपनिरीक्षक विकास चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमल हसन, के०सी०आर्या, एसआई दिनेश परिहार,एसआई भूपेन्द्र सिह, कांस्टेबल नरी नाथ,भूपेन्द्र आर्या,सन्तोष रावत,उमेश डाँगी,ललित कुमार,जरनैल सिह,प्रमोद रावत,विशाल रावत ,नीरज शुक्ला आदि शामिल रहे।