20 ली०अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।
17 जनवरी, 2023
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में नानकमत्ता पुलिस द्वारा कल सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम धूसरा से आरोपी 58 वर्षीय बच्चन सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम धुसरा थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर के कब्जे से एक नीले रंग के जरीकेन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। जिस पर थाना नानकमत्ता में मुकदमा एफआईआर स० 12/ 2023 धारा 60( 1)आबकारी अधिनियम का तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।पकड़ने वाली पुलिस टीम में देवेन्द्र गौरव,उ०नि०दीवान सिंह बिष्ट,का०प्रवीण कुमार, का०नवीन जोशी आदि शामिल रहे।