वन विभाग की छापेमारी में ट्रैक्टर ट्राली में 7 साल के लट्ठे व 16 साल के वर्गे बरामद, साथ ही आरामशीन भी की सीज।
20 जनवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आज प्रातः वन सुरक्षा दल तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरक्षित वन क्षेत्र से साल के दर्जनों लट्ठे चोरी करके बरुआ बाग आरा मशीन पर चिरान कराये जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो मौके पर एक ट्रैक्टर ट्राली संख्या यू०पी०- 26 बी 8278 से 7 साल के लट्ठे तथा 16 साल के वर्गे चिरान हुए हुए आरा मशीन पर रंगे हाथ पकड़े गए। जिस पर वन विभाग की टीम ने भारतीय वन अधिनियम 1927 (यथासंशोधित 2001) की धारा 26 (1) च, छ,41,42 के अंतर्गत अपराध में ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्राली में साल के 7 लट्ठे व 16 साल के वर्गे भर कर बाराकोली रेंज सितारगंज में लाकर सुरक्षित खड़ा कर दिया गया।साथ ही चोरी की चिरान करने के जुर्म में अग्रिम आदेशो तक आरामशीन को भी सीज कर दिया गया। पकड़ने वाली वन विभाग की टीम में प्रमोद कुमार बिष्ट उप वन क्षेत्राधिकारी,देवेन्द्र प्रकाश आर्या उप वन क्षेत्राधिकारी,हेमचंद्र सिंह नेगी उप वन क्षेत्राधिकारी,वन दरोगा के०बी०देवतुल्ला,वन दरोगा दिनेश चंद्र बुदलाकोटी,वन दरोगा निर्मल सिंह रावत,वन दरोगा अनिल कुमार बहुगुणा,वन दरोगा राजेन्द्र सिंह,वन बीट अधिकारी भूपाल सिंह,बाबूराम वर्मा,जितेंद्र यादव आदि शामिल थे।