-->

search ad

सड़क हादसे में महिला सिक्योरिटी गार्ड की मौत

सड़क हादसे में महिला सिक्योरिटी गार्ड की मौत


 रूद्रपुर । स्कूटी पर रूद्रपुर से सितारगंज लौट रही महिला रास्ते में हादसे का शिकार हो गयी। उसे 108 एंबुलेंस पर किच्छा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका रूद्रपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। जानकारी के मुताबिक सिसौना बरवाबाग सिडकुल सितारगंज निवासी 30 वर्षीय नेहा माही पुत्री किशोर रूद्रपुर में गार्ड के पद पर नौकरी करती थी। बीते दिवस ड्यूटी से वह अपनी स्कूटी संख्या यूके 06एआर 2092 पर वापस लौट रही थी। बताया गया है कि ग्राम बरी में स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गयी। महिला को घायल देकर किसी ने 112 पर सूचना दी। बाद में 108 की मदद से उसे किच्छा ले स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि महिला तलाक शुदा थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन