एक भारत श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन ।
12 जनवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन मंडी सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव भारत और निर्मल भारत आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति सभागार में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडी अध्यक्ष अमरजीत कटवाल,श्रीमती बाल आयोग सदस्य सुमन राय, विशिष्ट अतिथि मंजू लता यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी, बीएस नेगी क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं जन समुदाय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परिवर्तन सेवा समिति द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता बाल विकास विभाग एवं महिला समूह द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम दो दिन में बीएस नेगी द्वारा केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में अनिरुद्ध राय, श्रीमती विनीता, श्रीमती सुमित्रा, प्रधानाचार्य उमराव सिंह मनराल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।