-->

search ad

महाविद्यालय द्वारा युवा दिवस पर समान्य ज्ञान  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय द्वारा युवा दिवस पर समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। पूरे जिले में युवा दिवस मनाते हुए स्वामी जी को याद किया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थान में कई जागरूकता कार्यक्रम व राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी यूवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। नानकमत्ता महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला द्वारा युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयन्ती पर महाविद्यालय स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया और बताया कि इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय के बीएड, बीए एवं बीबीए पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इधर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने कहा कि देश की युवा शक्ति को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए तथा स्वामी विवेकानंद की दूरदर्शी सोच ने विश्व में भारत का डंका बजाया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आज का दिन युवा शक्ति के लिए अविस्मरणीय है। यह एक ऐसे व्यक्तित्व को याद करने का समय है जो भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व के युवाओं के लिय प्रेरणास्रोत रहे। इस मौके पर डॉ० मनिंदर सिंह गुलाटी, अमृतपाल कौर, गोपाल सिंह, डॉ० आर के सिंह, पंकज सिंह बोहरा, मनोज कुमार, ज्योति राणा, प्रिया कुमारी, डॉ० सरस्वती भट्ट, कवींद्र बोरा, कामिनी राणा, आरती राणा, अफ्शा खान, हरविंदर सिंह, पूनम राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन