प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल सिसौना के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहे मुख्य अतिथि।
13 जनवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सिसौना के रीगल होटल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहे।अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने की।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती मां के समीप दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों का माल्यार्पण के बाद स्मृति चिन्ह भी दिए गए। तत्पश्चात व्यापार मंडल द्वारा ईष्ट वंदना कराई गयी। एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हम सदैव व्यापारियों के साथ खड़े रहे हैं और कभी भी किसी भी प्रकार की यदि आवश्यकता पड़ती है तो हम हमेशा व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेंगे।उपस्थित व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने सिसौना नगर की इकाई को सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और बताया कि हमारे व्यापार मंडल की पूरे प्रदेश में 384 इकाइयां हैं। लगभग सभी इकाइयों में चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुनाव करा दिए गए हैं और कभी भी हमारी अपने किसी भी इकाई के व्यक्ति को जरूरत पड़ती है तो हम उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन सितारगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल,जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह गाबा, मुख्य चुनाव अधिकारी मूलचंद अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र आर्य, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग, उमेश अग्रवाल, मोहन जोशी, मुकेश सनवाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष मलकीत सिंह, महामंत्री जोगा सिंह एवं कोषाध्यक्ष शोभित बिष्ट ने विश्वास दिलाया कि हमारे द्वारा कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा , जिससे व्यापारी हितों को नुकसान पहुंचे।