-->

search ad

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सितारगंज में उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ।

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सितारगंज में उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर में पर्वतीय संस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में भव्य रंग यात्रा निकाली गई‌ इसी के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ हुआ, शोमा यात्रा में  नन्दा सुनंदा की झांकी सबसे आगे चल रही थी पर्वतीय रामलीला मंच से शुरू हुई रंग यात्रा नकुलिया चौक सिडकुल रोड  मुख्य चौक से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई यात्रा में छलिया नृत्य के साथ सांस्कृतिक समितियों के रंग कर्मियों  का  नृत्य बेहद आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा  में पिछोड़ा पहने हुई थी  जबकि पुरुष भी कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों  से युक्त शोभा यात्रा में चार चांद लगा रहे थे, रामलीला मैदान में उत्तराखंड सरकार में काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर वैदिक मंत्रोचार के साथ फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया इसके बाद सांस्कृतिक समितियों ने मां नंदा सुनंदा तू दैण है गए जै हो बद्रीनाथ के काशी केदारा जै जै हिमाला उत्तराखंड के लोकगीत  प्रस्तुत किए तथा सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से आए हुए कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने वीर वीरांगनाओं को सम्मानित किया तथा गौरव सेनानियों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।इस मोके पर अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, योगेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष अंबा दत्त मौनी, पंकज रावत, आनंद बल्लभ भट्ट, उमराव सिंह मनराल, फकीर सिंह कन्याल, दीपक गुप्ता, पंकज गहतोड़ी, रवि रस्तोगी, महेश मित्तल, भुवन जोशी, भगवान सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सतीश उपाध्याय, भोला जोशी डीके पन्तोला, सुखदेव सिंह, नवीन भट्ट निराला, संजय गोयल, उमाशंकर दुबे, विजय सलूजा, राकेश त्यागी, प्रकाश पांडे, मुकेश सनवाल, दयानंद तिवारी, बसंत आर्या,  गिरीश दुर्गापाल, महेश भट्ट, प्रेम सिंह गोनिया, पार्वती, कपिल, सुमन रॉय, सुलोचना रावत, भुवन भट्ट, दीपू जोशी, प्रकाश भट्ट, पवन भट्ट, बॉबी भट्ट आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन