-->

search ad

ग्रीनवुड सितारगंज में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह।

ग्रीनवुड सितारगंज में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह।


सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल सितारगंज में जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा "स्वच्छता पखवाड़ा" के तहत 33 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश शर्मा सी ओ सितारगंज, एस आई संजय बोरा थाना सितारगंज, एस आई कविंद्र शर्मा  एस०आई० सरकड़ा चौकी द्वारा विद्यालय के स्टाफ तथा बच्चों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के विषय में एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बड़े जोर शोर से प्रतिभाग किया। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशी रस्तोगी, द्वितीय स्थान अलवीरा तथा तृतीय स्थान तंजीबा मलिक ने प्राप्त किया। सी०ओ० ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बच्चों को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप एवं ट्रैफिक आई के बारे में जानकारी दी गई। एस आई कविंद्र शर्मा द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया तथा एस आई संजय बोरा द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई कि विद्यालय में नियमित रूप से सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होते रहते हैं। प्रधानाचार्य डा. पुनीत गोयल द्वारा सभी छात्र छात्राओं को सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण एवं उनसे बचाव की बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास पाण्डे, इश्तियाक अहमद, निलोशी गोयल, भूदेव सिंह, कमल जोशी, मुकेश चन्द्र पंत, रवि कुमार अग्रवाल, रजविंदर कौर, चित्रा मिश्रा, लक्ष्मी चौहान, आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन