फर्जी नाम से प्रमाण-पत्रों पर नोकरी करने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार।
19 जनवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) दो वर्ष पूर्व 19 दिसम्बर 2020 को सुषमा गौरव उपशिक्षा अधिकारी सितारगंज उधमसिंहनगर की तरफ से कोतवाली सितारगंज में लिखित तहरीर देकर कहा गया था कि आनन्द स्वरूप पुत्र जयपाल सिंह निवासी नारायणपुर जसपुर उधणसिंहनगर द्वारा फर्जी बी०टी०सी० , इण्टरमीडिएट , हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र व अंक-पत्र के आधार पर शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नियुक्ति प्राप्त किये जाने के विषय के आधार पर थाना सितारगंज में एफआईआर स०-160/2020धारा-420/467/468/471भा०द०वि० में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । इसके दौरान पुलिस विवेचना में नामजद आनन्द स्वरूप को लिखित पते पर जाकर तस्दीक करने से ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आनन्द स्वरूप नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त की गयी है। जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आनन्द स्वरूप का नाम विवेचना से हटा कर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमे में धारा-419 भा०द०वि० की बढोत्तरी की तथा अग्रिम विवेचना धारा-419/420/467/468/471 भा०द०वि० बनाम अज्ञात में जारी रखी गयी।इस दौरान विवेचना विवेचक द्वारा अज्ञात व्यक्ति के सर्विस रिकार्ड बुक से उसका फोटो प्राप्त कर तलाश के लिए फोटों मुखबिरों को दिखाए। फोटों तस्दीक के आधार पर व्यक्ति का पुर्ण नाम पता 65 वर्षीय हरि किशोर पुत्र शोराम सिंह निवासी ग्राम मझोला खुर्द थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश होना पाया गया ।मुखबिर की सूचना पर हरि किशोर पुत्र शोराम सिंह निवासी ग्राम मझोला खुर्द थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश को आज बृहस्पतिवार को उसके घऱ ग्राम मझोला खुर्द थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया। ओर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विवेचक उ०नि० जनार्दन भट्ट,हे०का० नरेन्द्र यादव,होमगार्ड तरूण भट्ट आदि शामिल रहे।